दिल्ली, मुंबई समेत समूचे भारत में ₹6-8 प्रति किलोग्राम बढ़ सकती हैं CNG की कीमत

Monday, 18 November 2024Newsdesk
दिल्ली, मुंबई समेत समूचे भारत में ₹6-8 प्रति किलोग्राम बढ़ सकती हैं CNG की कीमत
दरअसल, CNG मूल्यवृद्धि की इस आशंका के पीछे का कारण महानगर गैस और इंद्रप्रस्थ गैस सरीखी कंपनियों के लिए घरेलू गैस आवंटन में कटौती है, क्योंकि इन दोनों कंपनियों का मुख्य ऑपरेटिंग रीजन मुंबई और दिल्ली ही हैं.

New Delhi 18 November 2024

As per news report of NDTV,समूचे मुल्क में, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में, कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस, यानी CNG के दाम बहुत जल्द 6 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ सकते हैं. दरअसल, मूल्यवृद्धि की इस आशंका के पीछे का कारण महानगर गैस और इंद्रप्रस्थ गैस सरीखी कंपनियों के लिए घरेलू गैस आवंटन में कटौती है, क्योंकि इन दोनों कंपनियों का मुख्य ऑपरेटिंग रीजन मुंबई और दिल्ली ही हैं. वास्तव में, जब भी कंपनियों का घरेलू गैस आवंटन घटाया जाता है, उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट, यानी परिचालन लागत पर नकारात्मक असर पड़ता है.

Source - NDTV

Read More >>

If you like the story and if you wish more such stories, support our effort Make a donation.